उत्तराखंड की युवतियों के लिए मिस नार्थ प्रिंसेज कांटेस्ट 2014 में भाग लेने का शुक्रवार (आज) को आखिरी मौका है।
ग्रूमिंग क्लासेज के बाद फाइनल राउंड
कुकरेजा इंस्टीट्यूट में रजिस्ट्रेशन के साथ वे ऑडिशन दे सकती हैं। आडिशन में चुनी जाने वाली पांच युवतियों को आगरा भेजा जाएगा। वहां ग्रूमिंग क्लासेज के बाद वे फाइनल राउंड में शिरकत करेंगी।
अमर उजाला की ओर से युवतियों का हुनर निखारने के लिए यह कांटेस्ट आयोजित किया जा रहा है। अब तक 200 युवतियां रजिस्ट्रेशन करा चुकी हैं।
शुक्रवार को ऑडिशन होना है, लेकिन युवतियों को आखिरी दिन भी रजिस्ट्रेशन और ऑडिशन का मौका मिलेगा। दून के कुकरेजा इंस्टीट्यूट में 15 से 25 साल तक की युवतियां आडिशन दे सकती हैं।
विजेता को मिलेगी फिएट पुंटो कार
फाइनल राउंड की विजेता को फिएट पुंटो कार मिलेगी और अनुराग दीक्षित के एलबम में काम का मौका भी।
ऑडिशन के दौरान जज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2012 बहारा कौर और कुकरेजा इंस्टीट्यूट की डायरेक्टर सोनिया सिंधवानी रहेंगी।
कुकरेजा के मालिक हिमांशु कुकरेजा ने कहा कि अमर उजाला ने प्रतिभाओं को उभारने के लिए अच्छी पहल की है। इससे युवतियों का आत्मविश्वास बढ़ेगा।