फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र सम्मान: बड़ी घोषणा, कैबिनेट में आएगा मानसून में 10-12 दिन की छुट्टियों का प्रस्ताव- धनसिंह रावत

Fri, 28 Jul 2023 12:45 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि गुरुवार को सीएम आवास पर रात्रि भोज के समय कई छात्र-छाात्राओं ने एक सवाल उठाया कि उन्हें गर्मियों की छुट्टियां मिलती हैं, लेकिन आपदा के दौरान नहीं।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के स्कूलों में हर साल मानसून के दौरान 10 से 12 दिन छुट्टी रहेगी। गर्मियों की छुट्टियों को कम कर इसे मानसून की छुट्टी में शामिल किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद अमर उजाला की ओर से आयोजित मेधावी छात्र सम्मान समारोह में आपदा के समय स्कूलों में अवकाश की व्यवस्था करने की घोषणा की। उन्होंने कहा सरकार इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगी।

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा मेधावी छात्र-छात्राओं ने सरकार के सामने अपने मन की बात रखी। बच्चों ने मुख्यमंत्री से 21 सवाल किए, सीएम ने सबका जवाब दिया। कुछ बच्चों ने कहा गर्मियों की छुट्टी की तरह मानसून की छुट्टी नहीं होती। शिक्षा मंत्री ने कहा इस पर शिक्षक संगठनों और जनता की राय ली जाएगी। जैसा हिमाचल ने किया है, उसी तरह हम अपने राज्य में करेंगे।

बच्चों ने कहा, मानसून में कई स्कूल टपकते हैं। इस पर शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्कूलों की ग्रेडिंग की है, इसके लिए सीएम ने 100 करोड़ रुपये दिए हैं। इससे स्कूलों की हालत ठीक की जाएगी।
विज्ञापन


अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: आप हर क्षेत्र के नेता बनें, सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता-सीएम धामी

बीएससी के साथ छात्र काॅमर्स ले सकेंगे

शिक्षा मंत्री ने बताया राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को तीन साल पूरे हो रहे हैं। एनईपी च्वाइस बेस्ड है, बीएससी के साथ छात्र कॉमर्स ले सकेंगे, बीए के साथ एक विषय बीएसई का ले सकेंगे। एनईपी में 20-20 च्वाइस क्रेडिट है। कोई बच्चा कॉलेज छोड़कर नौकरी में चला जाता है तो उसका क्रेडिट जमा रहेगा। दस साल बाद वह फिर बीए करना चाहता है, तो वह उस क्रेडिट के माध्यम से बीए कर सकेगा।
विज्ञापन

गढ़वाली-कुमाऊंनी में कर सकेंगे पढ़ाई

मंत्री ने यह भी बताया कि पीएम शनिवार को दस क्षेत्रीय भाषाओं को लॉन्च कर रहे हैं। अब बच्चे अंग्रेजी के साथ हिंदी, गढ़वाली, कुमाऊंनी गुजराती आदि अपने राज्यों की भाषाओं में पढ़ाई कर सकते हैं। केंद्र सरकार माध्यमिक शिक्षा में 20 चैनल लॉन्च कर रही है ताकि हर स्कूल में टीवी के माध्यम से बच्चे पढ़ाई कर सकें।

हर स्कूल में कंप्यूटर लगेगा

शिक्षा मंत्री ने कहा सीएम ने इस साल 25 करोड़ रुपये बेसिक शिक्षा को दिए हैं। इससे हर स्कूल में एक-एक कंप्यूटर बच्चों के लिए दिया जाएगा।

अब हजारों मेधावियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

शिक्षा मंत्री ने राज्य के मेधावियों को सरकार की छात्रवृत्ति योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा सरकार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजनाएं चला रही है। एक योजना श्री देव सुमन और दूसरी डाॅ. शिवानंद नौटियाल के नाम से है। इसमें डेढ़ सौ से दो सौ बच्चे ही शामिल हो पाते थे, लेकिन सीएम ने अब नई छात्रवृत्ति योजना लॉन्च की है। इससे हजारों बच्चे कवर होंगे, केंद्र सरकार भी मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति दे रही है। एनडीए सीडीएस में सबसे अधिक बच्चे उत्तराखंड के हैं। सरकार बच्चों को आईएएस, पीसीएस की कोचिंग की भी सुविधा देने जा रही है।

अमर उजाला उत्तराखंड का नंबर एक अखबार

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने अमर उजाला को उत्तराखंड का नंबर एक अखबार बताया। मंत्री ने कहा हर सुबह राज्य की जनता सबसे पहले अमर उजाला ही पढ़ती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें