फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: सीएम धामी बोले- आप हर क्षेत्र के नेता बनें, सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं

Fri, 28 Jul 2023 12:41 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आप जिस भी क्षेत्र में आगे जाएं उस क्षेत्र के नेता बनें। यानी उस क्षेत्र में नेतृत्व करें। लाइफ में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता और प्रयास का कोई विकल्प नहीं होता।
विज्ञापन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की ओर से आज देहरादून में मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री धनसिंह रावत ने सम्मानित किया। इस दौरान प्रदेश के 94 होनहारों को सम्मानित किया गया। जिसमें स्टेट व प्रत्येक जिले के 10वीं व 12वीं के टॉप थ्री छात्र शामिल हैं। उन्होंने मेधावियों को प्रशस्तिपत्र और मेडल के साथ सरकार की ओर से एक-एक लैपटॉप की भी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने मेधावियों के सम्मान पर अमर उजाला की पहल की सराहना की। अमर उजाला के सलाहकार संपादक उदय सिन्हा ने पुष्पगुच्छ देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेशभर से आए मेधावियों से रूबरू हुए तो एक शिक्षक की तरह नजर आए। उन्होंने छात्रों को जीवन में कामयाबी का मंत्र दिया तो प्रतिभा को अच्छा माहौल देने के प्रति आश्वस्त भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा, जीवन में सफलता पाने का कोई शॉर्टकट नहीं होता। इसके लिए कड़ा परिश्रम जरूरी है। सर्वश्रेष्ठ बनने के लिए शिक्षा में भक्ति जैसी सारगर्भिता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा, ढाई लाख में से चुने हुए बच्चे यहां आए हैं। ये सभी मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित हो रहे हैं। यह बच्चों, उनके अभिभावकों और हम सबके लिए गौरव की बात है। उन्होंने मेधावियों से आह्वान किया कि यही आपकी मंजिल नहीं है। अभी लक्ष्य बहुत बड़ा है। आप आईएएस, डॉक्टर, इंजीनियर जो भी बनो, उसके साथ अच्छे नागरिक जरूर बनो। अमर उजाला के स्थानीय संपादक दयाशंकर शुक्ल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अमर उजाला देहरादून के यूनिट हेड पंकज शर्मा, शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी, शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी, अमर उजाला हल्द्वानी के संपादक अनूप वाजपेयी मौजूद थे।
विज्ञापन


अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान 2023: सीएम से सम्मान पाकर खिले होनहारों के चेहरे, तस्वीरों में देखें उत्साह

टॉपरों का जिक्र कर मेधा को सराहा

मुख्यमंत्री ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले सुशांत (99 फीसदी) और तनु चौहान (97.6 फीसदी) का जिक्र किया और समारोह में उपस्थित सभी मेधावियों के परिश्रम व मेधा की तारीफ की। कार्यक्रम में मेधावियों के साथ उनके परिजन पहुंचे थे।

चेताया : सफलता पर अहंकार न पालें

मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आने वाला समय और अधिक चुनौतियों भरा होगा। सफलता पर अहंकार नहीं पालना चाहिए। रावण ने भक्ति के दम पर कैलाश पर्वत को हिला दिया लेकिन अहंकार में वह अंगद का पांव तक नहीं हिला सका। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने का यह मतलब नहीं कि आगे मेहनत की जरूरत नहीं है। आने वाला समय और चुनौतियों और मुश्किलों का है।

आह्वान : देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर

मुख्यमंत्री ने कहा, सफलता की हर सीढ़ी पर आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। मेधावियों से आह्वान किया कि वे देश का भविष्य हैं और आजादी के अमृत काल में देश को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में नई शिक्षा नीति लागू हुई। उत्तराखंड इसे लागू करने वाला देश का पहला राज्य बना। कहा, हमारी सरकार विकल्प रहित संकल्प पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह आप सभी के संकल्प से ही पूरा हो सकेगा।

सीख भी दी : जिस क्षेत्र में जाएं, लीडर बनें

मुख्यमंत्री ने कहा, चुनौतियों से पार पाने के लिए आपकी सफलता का संकल्प ही विकल्प है। जीवन में परीक्षाएं हमेशा प्रश्नपत्र के माध्यम से नहीं आतीं। आपमें से कोई आईएएस बनेगा, कोई इंजीनियर या पत्रकार, खिलाड़ी या लेखक बनेगा। मेरी कामना है कि आप समाज के जिस भी क्षेत्र में जाएं, उसका नेता (लीडर) बनें। नेता का आशय कुर्ता-पायजामा पहनने वाले राजनीतिज्ञ से नहीं बल्कि समाज के हर उस व्यक्ति से जो सबका नेतृत्व करता है। आप देश का भविष्य हैं।

एनडीए और सीडीएस में सबसे ज्यादा उत्तराखंड के बच्चे

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा, एनडीए और सीडीएस में सबसे ज्यादा उत्तराखंड के बच्चे निकले। सुपर-30 उत्तराखंड में शुरू कर रहे हैं। वर्ष 2025 तक उत्तराखंड देश में सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला राज्य बन जाएगा।

मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना से हजारों बच्चों को होगा फायदा

शिक्षामंत्री धनसिंह रावत ने कहा कि यह सीएम की अच्छी पहल है कि उन्होंने टॉपर बच्चों को अपने आवास पर रात्रिभोज दिया। इस दौरान बच्चों ने उनसे संवाद में 21 सवाल भी पूछे। बच्चों के लिए सरकार चार छात्रवृत्ति योजना चला रही है। पहले केवल श्रीदेव सुमन और डॉ. सेवानंद नौटियाल   छात्रवृत्ति योजना ही थी। इसें कम ही बच्चों को फायदा मिलता था। लेकिन अब सरकार ने मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना शुरू की है। जिससे इसमें हजारों बच्चों को फायदा होगा। 

ग्रीष्मकालीन छुट्टियां कम करने और आपदा के दौरान छुट्टियां बढ़ाने पर विचार

मंत्री धनसिंह ने कहा कि सरकार ग्रीष्मकालीन छुट्टी कम कर अपदा के समय 10-12 छुट्टी बढ़ाने पर विचार कर रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव कैबिनेट में आएगा। इसके लिए शिक्षा संघ को भी वार्ता के लिए बुलाया गया है। 
विज्ञापन

12वीं के स्टेट टॉपर्स

1 - जसपुर के आरएलएस चौहान एसवीएमआई कॉलेज (यूएस नगर) की तनु चौहान ने 97.60% अंकों के साथ प्रदेश में टॉप किया था।
2- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज चिन्यालीसौण उत्तरकाशी हिमानी ने प्रदेश की वरीयता सूची में 97% अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
3- एसवीएम इंटर कॉलेज सितारगंज ऊधमसिंह नगर के राज मिश्रा ने प्रदेश की वरीयता सूची में 96.60% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

10वीं के स्टेट टॉपर

1- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल के सुशांत चंद्रवंशी ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ किया था टॉप।
2-एसवीएमआईसी आवास-विकास ऋषिकेश के आयुष सिंह रावत, 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
2-एसवीएमआईसी रुद्रपुर के रोहित पांडे , 98.80 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
3- बीएचएसवीएम कंडीछाम टिहरी गढ़वाल की शिल्पी 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
3- तुलाराम राजाराम सरस्वती विद्या मंदिर काशीपुर के शौर्य 98.60 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें