फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ: हाथों की लकीर देख ज्योतिष के विद्वान बताएंगे आपकी तकदीर, 28-29 को है खास मौका

Wed, 25 Dec 2024 06:23 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से 28-29 दिसंबर को ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन होगा। 
विज्ञापन
अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की ओर से 28-29 दिसंबर को ज्योतिष महाकुंभ का आयोजन हो जा रहा है। ज्योतिष महाकुंभ में ज्योतिषाचार्य हस्तरेखा, नक्षत्र विद्या, राशिफल, कुंडली मिलान, वास्तु शास्त्र, अंक ज्योतिष, टैरो कार्ड और हैंडराइटिंग एक्सपर्ट समेत अनेक विधाओं के विशेषज्ञ शामिल होंगे। हाथों की लकीर देखकर ज्योतिष के विद्वान आपकी तकदीर बताएंगे।

विज्ञापन


महाकुंभ में लोग अपने और अपनों के ग्रह की चाल और गृह का वास्तु और भविष्य फल निशुल्क जान सकेंगे। आप भी इस महाकुंभ का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए खबर के साथ छपे क्यूआर कोड को स्कैन करें और अपनी जानकारी उपलब्ध करा दें। साथ ही आयोजन स्थल पर समय पर आपकी उपस्थिति ही आपको विशेषज्ञों तक जाने में सहायक होगी।

ज्योतिषियों से मिलने के लिए 950 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महाकुंभ का उद्घाटन राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रि.) 28 दिसंबर को सुबह नौ बजे करेंगे। 29 दिसंबर की शाम को महाकुंभ का समापन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Snowfall:  क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा
विज्ञापन


आयोजन स्थल
ग्राफिक एरा विवि क्लेमेंटटाउन, देहरादून
ज्योतिष महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन कर पंजीकरण कराएं।

विशेष सहयोगी
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, एमडीडीए, आदित्य ग्रीन पावर, कमल ज्वेलर्स,
डीपीएम फॉक्सवैगन  सुविधा सुपर मार्केट, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।
हॉस्पिटैलिटी पार्टनर : सैफरॉन लीफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें