हाथ की रेखा से बनाई जा सकता है जन्मपत्री : शीतल शर्मा
आचार्य शीतल शर्मा ने कहा कि जो भी कार्य करते हैं वो हाथ से ही निर्धारित करते हैं। हाथ की रेखा से जन्मकुंडली बनाई जा सकती है लेकिन जन्मकुंडली से हाथ की रेखा का निर्माण नहीं किया जा सकता।
हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं 42 चिह्न
आचार्य खींवराज शर्मा ने कहा कि हाथों में चांद ही नहीं 42 चिह्न हस्तरेखा शास्त्र में बताए गए हैं। जिनकी स्तुति जिस पर्वत पर होगी, उसकी स्पष्टता का संबंध उसके काम के अनुसार ही कहा जाएगा।
हाथ में मकड़ी का जाल, सुखमय नहीं होगा पारिवारिक जीवन : माथुर
आचार्य सुनील माथुर ने कहा कि ज्योतिष में कई विधाएं हैं। यदि हाथ में मकड़ी का जाल है तो उसका पारिवारिक जीवन सुखमय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जुड़वा बच्चों के हाथों की लकीरें एक जैसी होती हैं। इनकी रेखाएं अलग-अलग नहीं देखी जातीं।