आचार्य सिमरन
एस्ट्रोलॉजर सिमरन एक अनुभवी ज्योतिषाचार्य तथा टैरो कार्ड रीडर हैं। ज्योतिष के अच्छे ज्ञान और अनुभव के साथ ही वह लोगों के दैनिक जीवन में आने वाली परेशानियों का हल ज्योतिष के माध्यम से खोज रही हैं और उनका निवारण भी सुझा रही हैं। ज्योतिष से स्नातक करने के बाद आचार्य सिमरन ने ज्योतिष में पीएचडी की है।
संदीप भार्गव
हस्ताक्षर आपके व्यक्तित्व के साथ आपका भविष्य भी बताते हैं। ज्योतिष सम्मेलन में एक ऐसे ज्योतिषी आ रहे हैं जो आपका हस्ताक्षर देखकर आपके भूत और भविष्य का लेखा-जोखा से लेकर घर के वास्तुदोष तक का सटीक अनुमान लगाते हैं। जातक को हस्ताक्ष्रर में सुधार के टिप्स देकर व्यक्ति की समस्याओं का निवारण भी सुझाते हैं।
आचार्य आनंद
वैदिक एस्ट्रोलॉजर, केपी, टैरो, पढ़ने की कला के साथ-साथ आचार्य आनंद को कारपोरेट ज्योतिष में भी महारथ हासिल है। मां के सानिध्य में इन्होंने पांच वर्ष की आयु से ही ज्योतिष की विधा सीखनी शुरू कर दी थी। महर्षि इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी यूएसए से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, वह अधिक मानवीय दृष्टिकोण के साथ लोगों की मदद करने के लिए समर्पित हैं। आचार्य आनंद बहुआयामी कौशल से भरपूर बहुमुखी व्यक्तित्व, लोगों के दृष्टिकोण और सोच में सकारात्मक बदलाव लाकर जीवन को बदलने के लिए जाने जाते हैं।
आचार्य कविता चौहान
वैदिक ज्योतिष और प्रश्न कुंडली की जानी-मानी ज्ञाता आचार्य कविता चौहान ज्योतिष के क्षेत्र में बड़ा नाम हैं। जातक के प्रश्नों के आधार पर उसकी समस्याओं से लेकर उसका भविष्यफल और सटीक उपाय बताने की वजह से इन्हें मानने वाले लोगों की संख्या भी अधिक है।