दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन एक मई को ग्राफि क एरा विश्वविद्यालय, क्लेमेंटटाउन के सभागार में उद्घाटन सत्र व निशुल्क परामर्श का होगा। शाम को भविष्य का अनुमान लगाने वाली भिन्न-भिन्न प्रकार की विधाओं पर संवाद सत्र चलेंगे।
दूसरे दिन दो मई को सुबह 10 बजे से ग्राफिक एरा सभागार में ही संवाद के सत्र चलेंगे। इनमें शहर के आमजन भी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उन्हें पंजीकरण करना होगा। ध्यान रहे यह परामर्श का सत्र नहीं होगा। इसी दिन शाम पांच बजे से ग्राफि क एरा विवि परिसर में ही ज्योतिषियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।
पिछले तीन वर्षों के ज्योतिष महाकुंभ की तर्ज पर इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एक वरिष्ठ ज्योतिषी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को विविध प्रकार के सम्मान प्रदान किए जाएंगे। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा।
इसलिए होता है ज्योतिष महाकुंभ
ज्योतिष महाकुंभ के आयोजन का मूल उद्देश्य ज्योतिषियों के लिए मंच तैयार करना है, जहां वे मिलें-जुलें और भविष्य का अनुमान लगाने वाली विधाओं के विभिन्न अनुभवों को साझा करें। ज्योतिष के क्षेत्र मे कुछ अनुपम करने की प्रतिस्पर्धा और शोध का माहौल बनाना इस आयोजन की मूल भावना है।
पहले आओ पहले पाओ
निशुल्क ज्योतिष परामर्श का मौका पहले और पहले पाओ आधार पर ही मिलेगा।
देश के सेलिब्रिटी ज्योतिषियों को होगा जमावड़ा
ज्योतिष महाकुंभ में इस बार कौन-कौन से सेलिब्रिटी ज्योतिषीगण आ रहे हैं, यह हम आपको जल्द बताएंगे। सब कुछ जानने के लिए अमर उजाला समाचार पत्र और
AmarUjala.Com से जुड़े रहिए।
ज्योतिष महाकुंभ अब होगा ध्यान-योग, आयुर्वेद, ज्योतिष महाकुंभ
दून का बेहद लोकप्रिय ज्योतिष महाकुंभ अब ध्यान-योग, आयुर्वेद, ज्योतिष महाकुंभ के नाम से जाना जाएगा। इस आयोजन को विस्तार देने के मद्देनजर यह बदलाव किया जा रहा है। तीनों ही विधाओं के आपसी रिश्ते और उपयोगिता जगजाहिर है। इसके तहत वर्ष में ज्योतिष, ध्यान-योग और आयुर्वेद के सिलसिलेवार तीन महाकुंभ उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे।
किसी जानकारी के लिए व्हाट्सएप करें-
9675501604, 7617566171