फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2019: उत्तराखंड के बाद अब दूसरे राज्यों के चुनावी मोर्चे पर उतरेंगे बीजेपी के 150 दिग्गज

Fri, 12 Apr 2019 10:40 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों पर मतदान होने के बाद अब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत पार्टी के 150 से अधिक नेता दूसरे राज्यों में प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश संगठन को जल्द कार्यक्रम जारी हो जाएगा। अगले तीन चरणों के चुनाव के लिए उत्तराखंड से 52 भाजपा नेताओं का एक दल 14 अप्रैल को पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना होगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बाद कैबिनेट मंत्री व धर्म गुरू सतपाल महाराज प्रदेश के दूसरे बड़े नेता हैं, जिन्हें केंद्रीय नेतृत्व उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, हरियाणा, गुजरात, महाराष्ट्र और हिमाचल में स्टार प्रचारक के तौर पर मैदान में उतारेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला के मुताबिक, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों में स्टार प्रचारक हैं।

विज्ञापन

उनके अलावा संगठन के करीब 150 से अधिक नेताओं की सूची तैयार हो रही है। ये सभी नेता उत्तर प्रदेश, हिमाचल, पश्चिमी बंगाल समेत अन्य राज्यों में पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करने जाएंगे।
 
केंद्रीय नेतृत्व की ओर से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी होंगे और उस आधार पर उन्हें प्रचार के लिए भेजा जाएगा। इस सूची में प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, दायित्वधारी और चुनाव प्रबंधन के अनुभवी नेता शामिल किए जा रहे हैं।

पार्टी के 52 नेताओं की एक टीम पश्चिमी बंगाल में चुनाव प्रबंधन और प्रचार कार्य में जुटेगी। यह टीम 14 अप्रैल को पश्चिमी बंगाल के लिए रवाना होगी। इनमें विधानसभा विस्तारकों के अलावा पार्टी पदाधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें