आबकारी विभाग लाइसेंस तो जारी कर देता है, लेकिन बाद में यह पड़ताल नहीं की जाती है कि वहां वाकई कोई पार्टी है या फिर अन्य गतिविधियां। इस पर सोमवार को एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद संज्ञान लिया है।
एसएसपी ने बताया कि उन्होंने सभी थानों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक सप्ताह जिस रेस्टोरेंट के लिए एनओसी जारी हो रही है वहां कार्यक्रम के दिन निरीक्षण भी किया जाए। एनओसी की एक प्रतिलिपि एसएसपी आवास व दफ्तर में भी भेजी जाए। ताकि, समय आने पर उसका अवलोकन किया जा सके। यदि किसी भी थाना क्षेत्र में रेस्टोरेंट विशेष (जहां एनओसी दी गई है) में कोई विवाद होता है या अन्य प्रकार की गतिविधियां होती हैं तो थाना पुलिस पर भी कार्रवाई की जाएगी।