तीन मई को होने जा रही एआईपीएमटी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा शनिवार को ‘अमर उजाला हेल्पलाइन सेवा’ का लाभ ले सकते हैं।
‘अमर उजाला’ कार्यालय में शनिवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायोलॉजी के विशेषज्ञ मौजूद रहेंगे।
मौजूद रहेंगे विशेषज्ञ
इस दौरान छात्र न केवल सवालों के जवाब पूछ सकते हैं, बल्कि परीक्षा पैटर्न आदि से जुड़ी समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
हेल्पलाइन सेवा में अविरल क्लासेज के निदेशक एवं फिजिक्स के विशेषज्ञ डीके मिश्रा, वीआर क्लासेज के एमडी व कैमिस्ट्री विशेषज्ञ वैभव राय और बलूनी क्लासेज के बायोलॉजी विशेषज्ञ विजय कुमार ठाकुर सवालों का जवाब देने के लिए मौजूद रहेंगे।
इन नंबरों पर करें कॉल
9675201318, 9675201319, 9675201320
समय : सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक