फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्थापना दिवस: 17 मार्च को हरियाली के लिए दौड़ेगा दून, मैराथन के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

Sun, 10 Mar 2024 04:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुश-अप्स आदि का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
अमर उजाला ग्रीनाथॉन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला की 27वीं वर्षगांठ पर 17 मार्च (रविवार) को मैराथन (ग्रीनाथॉन : एक कदम पर्यावरण के नाम) का आयोजन होने जा रहा है। यह मैराथन पवेलियन ग्राउंड से शुरू होकर वापस यहीं संपन्न होगी। इस दौरान युवा मतदाताओं को आगामी चुनाव में मतदान करने की शपथ भी दिलाई जाएगी।

विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन सुबह पांच बजे से शुरू होकर सुबह नौ बजे तक किया जाएगा। यह मैराथन पांच किमी की होगी। मैराथन में शामिल होने के लिए दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर फार्म भरें। इसके लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले प्रथम 300 प्रतिभागियों को कार्यक्रम वाले दिन टी-शर्ट प्रदान की जाएगी। टी-शर्ट का वितरण सुबह पांच बजे से किया जाएगा। वहीं, सुबह सात बजे मैराथन शुरू हो जाएगी। इसमें आयु वर्ग के हिसाब से विजेताओं को नकद पुरस्कार, मेडल, सर्टिफिकेट और आकर्षक उपहारों से नवाजा जाएगा।

सभी प्रतिभागियों के लिए ई-सर्टिफिकेट और जलपान की सुविधा उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम में फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां जैसे जुम्बा डांस, पुश-अप्स आदि का भी आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान युवाओं को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए शपथ दिलवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए व्हाट्सएप नंबर 7617402224 पर संपर्क कर सकते हैं। मैराथन के लिए रजिस्ट्रेशन क्यूआर कोड के द्वारा ही मान्य होगा। कार्यक्रम में मुख्य स्पॉसर सेंचुरियन डिफेंस एकेडमी रहेंगे। जबकि स्पेशल-स्पोंसर-स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, को-स्पॉसर-जेबीआईटी, एलजी इंडिया, टाइम्स वर्ल्ड स्कूल, ट्रीट मिल्क रस, नमकीन एंड ब्रैड, डोलफिन पीजी इंस्टीट्यूट, दूनवैली पब्लिक स्कूल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



Uttarakhand: सीएम धामी ने दी सौगात, 17 विभागों की 122 योजनाओं का किया शिलान्यास और लोकार्पण

फिटनेस पार्टनर- एनीटाइम फिटनेस
गिफ्ट पार्टनर- गीगल प्रभुगुन ग्लूटनफी ऑरगेनिक
हेल्थ पार्टनर कैलाश हॉस्पिटल
एडवेंचर पार्टनर- सरमांग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें