शासन से कोई दिशा निर्देश न मिलने के कारण जल निगम इन क्षेत्रों में भी पूर्व की भांति कनेक्शन आवंटित कर रहा था। पूर्व प्रधान गीता बिष्ट सहित स्थानीय लोगों की मांग के बाद जल निगम ने इस संबंध में शासन से दिशा निर्देश मांगे थे। जिसके बाद शासन की ओर से इस योजना को जल जीवन मिशन योजना से जोड़ते हुए यहां के ग्रामीणों को भी एक रुपये में कनेक्शन देने की अनुमति दे दी है। मेहूंवाला कलस्टर योजना में दो ग्राम सभाएं आती हैं, इसमें एक ग्राम सभा अंबीवाला और दूसरी ग्राम सभा ठाकुरपुर है। इनमें लक्ष्मीपुर, शुक्लापुर, चायवाली, होपटाउन, उम्मेदपुर, देवीपुर, परवल, मोतीपुर आदि क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा।
मेहूंवाला कलस्टर योजना में पहले पूर्व की भांति कनेक्शन दिए जा रहे थे, लेकिन अब शासन ने योजना के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत एक रुपये में कनेक्शन देने की अनुमति दे दी है। अब यहां भी ग्रामीण क्षेत्रों में एक रुपये में कनेक्शन दिया जाएगा। - वीसी पुरोहित, प्रबंधक निदेशक पेयजल निगम