फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः आज अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम में सम्मानित होंगे मेधावी विद्यार्थी

Tue, 18 Jun 2019 11:07 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़/चंपावत
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला भविष्य ज्योति कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ और चंपावत जनपद के मेधावी छात्र छात्राओं को आज सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह एशियन एकेडमी ऐंचोली पिथौरागढ़ में होगा। समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ.विजय कुमार जोगदंडे होंगे। 

विज्ञापन


अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में उत्तराखंड बोर्ड और सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 140 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह एशियन एकेडमी ऐंचोली पिथौरागढ़ में होगा। 

चंपावत में अमर उजाला की ओर से मंगलवार को भविष्य ज्योति सम्मान समारोह आयोजित कर चंपावत जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह चंपावत के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) के ऑडोटोरियम में होगा। मुख्य अतिथि डीएम रणवीर सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि सीईओ आरसी पुरोहित, बीईओ अंशुल बिष्ट मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला प्रत्येक वर्ष मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करता है। इसमें वरीयता सूची में आने वाले जिले के शीर्ष 25 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाता है। वर्ष 2018-19 की उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में मेरिट में आए छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित किया जाएगा। उद्घाटन मौके पर जीजीआईसी की छात्राएं स्वागत गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार और पैरा लीगल वालंटियर डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल और नशा हटाओ-जीवन बचाओ अभियान के मुखिया सामश्रवा आर्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें