अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण व महिला जागरुकता को लेकर कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी सवालों के जवाब के लिए छह जुलाई को संवाद का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें महिलाएं जहां सीधे गायनोकोलॉजिस्ट से अपनी समस्याएं पूछ सकेंगी, वहीं अमर उजाला फेसबुक लाइव व फोन के जरिए अन्य महिलाएं व बेटियां भी अपनी समस्याओं का समाधान पा सकेंगी।
अमर उजाला अपराजिता अभियान के तहत आज छह जुलाई को अमर उजाला पटेलनगर कार्यालय में सुबह 11 बजे से संवाद का आयोजन किया जा रहा है। कार्यालय में पहुंचने वाली महिलाएं गायनोकोलॉजिस्ट से शरीर में खून की कमी, अनियमित मासिक धर्म, गर्भावस्था संबंधित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान पा सकेंगी, जबकि अमर उजाला फेसबुक लाइव व फोन के जरिए महिलाएं व बेटियां 12 बजे से अपनी समस्याएं पूछ सकती हैं।