फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुष एकाधिकार छोड़कर महिलाओं को भी अधिकार दें, तभी जड़ से हटेगी महिला हिंसा

Mon, 26 Nov 2018 08:17 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
उत्तराखंड में अपराजिता कार्यक्रम
विज्ञापन

अमर उजाला की ‘अपराजिता 100 मीलियन ऑफ  स्माइल्स’ (नो साइलेंस नो वाइलेंस मुहिम) का मकसद यह है कि आने वाले कुछ वर्षों के भीतर महिला हिंसा के खिलाफ  प्रदेश में ऐसा वातावरण बना देना, ताकि हर कोई यह सोचने को मजबूर हो जाए कि सुरक्षित समाज हर बच्ची और महिला का हक है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में रविवार को पिथौरागढ़ और लोहाघाट में 305 लोगों ने महिला हिंसा के खिलाफ  शपथ ली। इस दौरान महिलाएं, पुरुष, छात्र और छात्राएं महिला हिंसा के खिलाफ  संयुक्त आवाज उठाने के पक्ष में खड़े नजर आए...

अपराजिता के तहत अमर उजाला की ओर से गंगोत्री गर्ब्याल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिला हिंसा तभी रुक सकती है, जब पुरुष अपनी सोच बदलें और समाज में अपने एकाधिकार को छोड़कर महिलाओं को भी समान अधिकार दें। इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं, डीएलएड प्रशिक्षुओं, एनसीसी कैडेटों सहित 200 लोगों ने संकल्प पत्र भरे और प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। एनसीसी की लेफ्टिनेंट सरोज जोशी ने कहा कि यह अभियान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान से जुड़े शिक्षाविद् डॉ.पीतांबर अवस्थी ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को प्रतिज्ञा दिलाई।

उन्होंने कहा कि घर और बाहर दोनों स्थानों पर महिलाएं उत्पीड़न का शिकार होती रही हैं। चुप्पी किसी भी मामले का समाधान नहीं है। इसलिए अब इस हिंसा के खिलाफ महिला और पुरुष दोनों को आवाज उठाने का समय आ गया है। इस दौरान शिक्षिका लता पाठक, हरेला क्लब के मनोज, निशा पुनेठा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

अपराजिता: 105 लोगों ने शपथ पत्र भरे

चंपावत के लोहाघाट में अमर उजाला के अपराजिता -100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के शुभारंभ के साथ ही जिले में नारी गरिमा को अक्षुण रखने और उसका आत्मविश्वास पनपने देने की शपथ लेने का सिलसिला शुरू हो गया है।

रविवार को लोहाघाट के मानस डेयरी परिसर और जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में नारी गरिमा का सांझा संकल्प लेते हुए 105 लोगों ने शपथ पत्र भरे। शपथ पत्र भरने वालों में 51 महिलाएं और 54 पुरुष शामिल थे। उत्तराखंड के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत ने शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि अपराजिता के जरिए महिला सशक्तीकरण को नई धार मिलेगी। इससे उनका आत्म विश्ववास बढ़ेगा।  शपथ लेने वालों में पिथौरागढ़ के पूर्व विधायक केसी पुनेठा, लोहाघाट के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एडवोकेट गिरीश उप्रेती, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सचिन जोशी, रेणु गड़कोटी आदि शामिल थे। 

ये शपथ ली गई 
नारी गरिमा को अक्षुण रखने और उनके चेहरे पर आत्म विश्वासी मुस्कान के लिए हर संभव प्रयास करने हेतु सतत, सक्रिय रहने की मेरी वचनबद्धता है। अपने घर और कार्यस्थल पर, पर्व - त्यौहारों और सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक आयोजनों समेत जीवन के हर आयाम में मैं स्वयं व मेरा परिवार नारी गरिमा के प्रति जिम्मेदारी, संवेदनशीलता से काम करने की शपथ लेते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें