फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अपार्टमेंट से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के निलय हिल्स अपार्टमेंट में घर से सामान और डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से बाइक चोरी करने के आरोपी अमन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि 31 दिसंबर को पीड़ित सूरत ने शिकायत की थी कि अपार्टमेंट में उनके घर में काम करने वाला रसाेइया चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। एक जनवरी को आरोपी अमन कुमार को मोथरोवाला रोड से बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। उसके कब्जे से घर से चोरी की गई घड़ी, ब्रेसलट और नकदी भी बरामद हुई। पूछताछ में बताया कि वह चोरी किए गए सामान को सस्ते दाम में कबाड़ी की दुकान में बेचता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें