फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला में जश्न, 19 वर्षों हुए स्थापना को पूरे

Fri, 26 Feb 2016 01:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के दून में शुरू हुए सफर को बृहस्पतिवार को 19 वर्ष पूरे हो गए। अमर उजाला के दून में शुरू हुए सफर को बृहस्पतिवार को 19 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर अमर उजाला परिवार ने स्थापना का जश्न मनाया। जश्न के तहत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही कई इन हाउस कॉम्पिटीशन भी आयोजित किए गए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को अमर उजाला कार्यालय में सुबह से ही जश्न का माहौल था। वर्ष 1997 में शुरू हुआ सफर अब 19 वर्ष पूरे कर चुका है। इसके लिए सुबह को सबसे पहले हवन-पूजन हुआ। इसके बाद इन हाउस काम्पिटीशन शुरू हुए। लेमन रेस, अंताक्षरी, म्यूजिकल चेयर सहित कई प्रतिस्पर्धाओं में अमर उजाला परिवार के सदस्यों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई। किसी ने अपनी आवाज से मंच पर जलवा बिखेरा तो किसी ने कविताओं की प्रस्तुतियों से सबके दिलों में जगह बनाई। इस दौरान कई कर्मचारी खास परिधानों से सजधजकर भी आए थे। शाम को अमर उजाला परिवार के सभी सदस्यों ने एक साथ मिलकर केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें