फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: टेंपो ट्रैवलर की बुकिंग के साथ ही सवारियों को ले जाने की मिल रही सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
- चारधाम यात्रा के लिए 6130 किराया तय किया, बस से धाम पर पहुंचाने के बाद वापसी की बस सेवाओं की
विज्ञापन

- जानकारी देने के लिए नंबर भी उपलब्ध कराया जा रहा
अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। परिवहन निगम ने चारधाम यात्रा के लिए टैंपो ट्रैवलर की बुकिंग के साथ सवारियों को ले जाने की सेवाओं को भी शुरू किया है। इसमें चारधाम के लिए प्रति यात्री के लिए 6130 किराया तय किया है। इसके साथ ही रोडवेज एक धाम और दो धाम जाने का भी विकल्प दे रहा है।
परिवहन निगम ने चारधाम जाने वाले यात्रियों के लिए कई पहल की है। इसमें सामान्य बसों के साथ ही एसी टेंपो ट्रैवलर (17 सीटर) की सुविधाओं का विकल्प भी यात्रियों को दिया जा रहा है। रोडवेज के महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि चारधाम में ऋषिकेश से बदरीनाथ से 990, ऋषिकेश से सोनप्रयाग 800, ऋषिकेश से दो धाम के लिए 3060 और चारधाम के लिए 6130 का किराया तय किया गया है। यह बुकिंग में भी यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
यह पहल भी की
देहरादून। परिवहन निगम ने और भी पहल की है। इसमें बस से जो यात्री धाम में दर्शन को जा रहे हैं, उनको वापसी में बस सेवाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिए फोन नंबर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सोनप्रयाग में पार्किंग का स्थान लिया गया है, इससे यात्रियों और रोडवेज दोनों को सुविधा मिली है। बताया कि अभी 70 बसों का बेड़ा संचालित किया जा रहा है, इसमें 40 बसें गढ़वाल और 30 बस कुमाऊं मंडल की है। जरूरत होने पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें