फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा : मौलेखाल में 75 साल की वृद्धा की हत्या, घर के अंदर मिला खून से लथपथ शव

Tue, 04 Feb 2020 10:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अल्मोड़ा
विज्ञापन
खून से लथपथ शव घर अंदर पड़ा था - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मौलेखाल तहसील के ग्राम पंचायत थात तराड़ के थात गांव में वृद्ध महिला की हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर के अंदर पड़ा था, जबकि दरवाजे पर बाहर से कुंडा लगा था। राजस्व पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेजा है।

विज्ञापन


तुलसी देवी (75) पत्नी दीवान सिंह का मकान गांव की आबादी क्षेत्र से कुछ दूरी पर है। वह बकरी पालन कर जीवन यापन करती थी। उसका पुत्र गंगा सिंह रामनगर में होटल में काम करता है और परिवार के साथ वहीं रहता है। बहू राधा देवी ने सास तुलसी से रविवार सुबह फोन पर बात की, लेकिन रात आठ बजे फोन मिलाया तो नहीं मिला।

विज्ञापन

कमरे के दरवाजे पर बाहर से लगा था कुंडा

सोमवार सुबह भी बात नहीं हुई तो पड़ोसी भागा देवी से जानकारी ली। उसने बताया कि तुलसी रात से कहीं नहीं दिखाई दी। भागा देवी ने कुबेर सिंह समेत अन्य ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीण सोमवार को तुलसी को तलाशते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।

मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने मकान के पीछे के कमरे के दरवाजे पर बाहर से लगा कुंडा खोलकर देखा तो वह अंदर जमीन पर मुंह के बल गिरी थी और चारों ओर खून फैला था। पास ही एक डंडा व गेहूं पीसने वाले चाक का पत्थर भी पड़ा था।

सूचना पर 12 बजे देवायल के राजस्व उप निरीक्षक अमित भंडारी और पंकज बिष्ट मौके पर पहुंचे। इस बीच, पुत्र गंगा सिंह भी घर पहुंच गया। राजस्व उप निरीक्षक भंडारी का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। गंगा सिंह ने मां की हत्या का आरोप लगाते हुए राजस्व पुलिस से हत्यारों का पता लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें