फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बैडमिंटन में अक्षर ने स्वर्ण तो सभ्य ने जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट जेवियर्स स्कूल की ओर से इंटर स्कूल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 20 विद्यालयों के करीब 180 खिलाडियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

13 वर्ष से कम एकल बालक वर्ग में सोशल बलूनी स्कूल के अक्षर सोलंकी ने स्वर्ण और दिल्ली पब्लिक स्कूल के सभ्य चोपडा ने रजत पदक अपने नाम किया। जबकि, दिल्ली पब्लिक स्कूल के अथर्व श्रीवास्तव व द हिमालयन पब्लिक स्कूल के यश रावत ने कांस्य पदक जीता। इसके अलावा सर्वाधिक पदक के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल ने प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि, द हिमालयन स्कूल ने दूसरा व सेंट जेवियर स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। बालिका एक वर्ग में सेंट जेवियर स्कूल की सुबोही रतूड़ी ने स्वर्ण, सेंट जेवियर स्कूल की काव्य खत्री ने रजत, सेंट जेवियर स्कूल व सेंट जेवियर स्कूल की याना चौधरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन


वहीं, विभिन्न आयु वर्ग में भी खिलाड़ियों ने अपना दम दिखाया। अंत में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें