फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अनियमितताओं का आरोप, कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सीवर व पेयजल लाइन निर्माण में अनियमितताओं के विरोध में ज्ञापन देते कांग्रेस कार्यकर्ता। स्रोत द
विज्ञापन
शहर में चल रहे सीवर-पेयजल पुनर्निर्माण कार्यों में अनियमितता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारी से निर्माण कंपनी के कामकाज की समीक्षा करने की मांग की। साथ ही इस संबंध में तहसील प्रशासन के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भी प्रेषित किया।
विज्ञापन


पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि सीवर व पेयजल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी कार्यों में घोर लापरवाही बरत रही है। छह माह पहले खोदी गई सड़कों को अभी तक ठीक नहीं किया गया है। भारी बारिश के कारण लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की निगरानी नहीं कर रहे हैं। निर्माण कंपनी अवैध रूप से लाई गई निर्माण सामग्री का उपयोग कर रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, आईटी सेल की प्रदेश महासचिव रेशमा अंसारी, देवानंद पासी, पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला, बार एसोसिएशन के सचिव नितिन वर्मा, जिला महासचिव राजीव शर्मा, राजेंद्र रोहिल्ला, सदाकत अली जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें