अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य संगीन मामले में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म किया। फंसने के डर से उसने दवा देकर गर्भपात कराया। पुलिस इस मुकदमे की जांच कर रही है।
भोटिया पड़ाव क्षेत्र की रहने वाली युवती ने कोतवाली पुलिस को बताया कि जब वह 15 साल की थी। इसी समय उसका संपर्क कमल कुमार से हुआ। आरोप है कि कमल ने शादी का झांसा देकर 2015 से संबंध बनाना शुरू किया। चार साल संबंध के दौरान उसका गर्भ ठहर गया लेकिन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी से इनकार करने लगा।
पूछताछ करने पर आरोपी ने धमकी देकर किशोरी का मुंह बंद करने की कोशिश की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया तो अदालत की शरण ली। अदालत ने धारा 156(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना करने का आदेश दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 376, 313, 323, 504, 506 और 3/4 पॉक्सो अधिनियम के तहत कमल कुमार के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। एसएसआई कश्मीर सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस विवेचना कर आगे की कार्रवाई करेगी।