मंडी चौक स्थित ग्रेट महाराष्ट्र बैंड की दुकान में आग लग जाने से उसमें रखे वाद्य यंत्र, ड्रेस, फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने के प्रयास करने के साथ फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटनाक्रम के मुताबिक शुक्रवार दोपहर दुकान में अचानक से आग लग गई। इस दौरान दुकान में मौजूद बैंड के कर्मचारियों व आसपास के दुकानदारों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बढ़ते देख उन्होंने फायर ब्रिगेड व पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी एक फायर टेंडर के साथ मौके पर पहुंचे और आधा घंटे के प्रयासों के बाद आग पर काबू पाया। डाकपत्थर अग्निशमन केंद्र के प्रभारी मनोज सिंह नेगी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट है। घटना की जांच करके कारण व नुकसान का पता लगाया जाएगा।