मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने जिले में 12वीं तक के सभी स्कूल, कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी किया है।
अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वीर सिंह बुदियाल ने बताया कि भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी शासकीय, गैर शासकीय और निजी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों ने मंगलवार को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को निर्देश दिए गए हैं कि वे सुनिश्चित कराएं कि सभी स्कूल बंद रहें। एसडीएम एवं अन्य संबंधित अधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्रों में दौरा कर यह सुनिश्चित कराएं कि सभी स्कूल बंद हैं।
आदेश का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों के प्रधानाचार्य और प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि यदि किसी भी स्कूल, कॉलेज में अवकाश नहीं है तो इसकी जानकारी जिला प्रशासन को दें, ताकि कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।