नगर आयुक्त ने रिकाॅर्ड रूम में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया और दस्तावेज डिजिटलाइजेशन के कार्यों की भी समीक्षा की। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने नगर आयुक्त को बताया, सभी एसेसमेंट पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन हो चुका है।
नगर निगम के बाद अब रजिस्ट्री कार्यालय से जमीनों के दस्तावेज चोरी होने की घटनाओं को देखते हुए नगर आयुक्त मनुज गोयल ने निगम के रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सभी रिकॉर्ड को डिजिटलाइजेशन कर भवन कर पोर्टल से जोड़ने के निर्देश दिए। कहा, रिकॉर्ड रूम में प्रवेश से पहले कर्मचारियों और बाहरी व्यक्तियों की उपस्थिति दर्ज की जाए।
विज्ञापन
शनिवार को नगर आयुक्त ने रिकाॅर्ड रूम में रखे अभिलेखों का निरीक्षण किया और दस्तावेज डिजिटलाइजेशन के कार्यों की भी समीक्षा की। कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली ने नगर आयुक्त को बताया, सभी एसेसमेंट पंजिकाओं का डिजिटलाइजेशन हो चुका है।
इस पर नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि नामांतरण से संबंधित सभी पत्रावलियों और भवन स्वामियों की ओर से दिए जाने वाले स्वमूल्यांकन फॉर्म का भी छह माह के भीतर डिजिटलाइजेशन किया जाए। साथ ही इनको नगर निगम के पोर्टल पर अपलोड किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी रिकॉर्ड को नगर निगम के भवन कर पोर्टल से सीधे जोड़ने की कार्ययोजना तैयार करें।
विज्ञापन
रिकॉर्ड रूम की सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश
नगर आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम में समय-समय पर दीमक नाशक दवा का छिड़काव करने, सीसीटीवी कैमरों को नियमित चेक करने, रिकॉर्ड रूम के बाहर बैठने के लिए बेंच लगाने, अतिरिक्त सुरक्षा के लिए बन रही लोहे की रेलिंग का कार्य दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। रिकॉर्ड रूम से जुड़े शौचालय को खराब स्थिति में पाए जाने पर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। तीन दिन में उसे दुरुस्त करने को कहा।