फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल घूमने का प्लान बना रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये खबर, वरना परेशानी झेलने को रहें तैयार

Sun, 26 May 2019 10:12 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
नैनीताल में लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की जबरदस्त भीड़ रही। इस कारण नगर में गाड़ियों का दबाव बढ़ गया। पुलिस ने वाहनों को बारापत्थर और रूसी बाईपास पर कुछ समय के लिए रोक दिया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस ने इन वाहनों को रोक रोक कर नगर में भेजा। बावजूद इसके नगर में दिन भर वाहन रेंगते रहे। शनिवार को नगर का माहौल मेले जैसा रहा। इस कारण माल रोड समेत सभी सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।

आंशिक जाम भी लगा। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ ही राहगीरों को भारी परेशानी हुई। कई दिनों से नगर में जाम नहीं लग रहा था।

Trending Videos
विज्ञापन

लेकिन शुक्रवार सुबह से देर रात तक नगर में पर्यटकों के साथ ही पर्यटक वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी होने से सभी पार्किंग स्थल पैक हो गए। साथ ही मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। 

पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, कोतवाल ध्यान सिंह एवं तल्लीताल के थानाध्यक्ष राहुल राठी के साथ ही यातायात निरीक्षक उमाकांत मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ दिनभर नगर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनाने में जुटे रहे। बिड़ला रोड, चिड़ियाघर रोड, स्नोव्यू रोड, अयारपाटा समेत कई ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पर्यटक वाहन खड़े रहने से इन मार्गों पर अधिक जाम लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें