फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: 28 को हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, बंद रहेंगे सभी मेडिकल स्टोर

Thu, 27 Sep 2018 11:32 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
दवाई दुकान
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव के विरोध में देशव्यापी केमिस्ट बंद के तहत दून में भी 28 सितंबर को सभी दवा की दुकानें बंद रहेंगी।

विज्ञापन


डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एसोसिएशन के बैनर तले धरना-प्रदर्शन कर इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का भी विरोध किया जाएगा। एसोसिएशन ने चेतावनी दी यदि प्रदर्शन के बाद भी मांगें पूरी नहीं की गई तो एसोसिएशन सदस्य देशव्यापी हड़ताल करेंगे।

देशव्यापी एक दिवसीय केमिस्ट की दुकानों के बंद के संबंध में बुधवार को एक होटल में एसोसिएशन की ओर से बैठक आयोजित की गई। इसमें एसोसिएशन अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से ऑनलाइन दवा की बिक्री को नियमित करने वाले प्रस्ताव और इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने वाले कानून का विरोध देशभर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके चलते दून में भी केमिस्ट की दुकानें बंद रहेंगी। मल्होत्रा ने कहा कि यदि मांगों को उसके बाद भी पूरा नहीं किया जाता तो एसोसिएशन देशव्यापी हड़ताल करेगी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें