वॉलीबाल के खुमार के बाद अब कुछ दिनों तक दून क्रिकेट के रंग में रंगा नजर आएगा। 17 जनवरी से दून में पांच जोनों के विश्वविद्यालयों के बीच क्रिकेट की जंग शुरू होगी। इसमें देश के टॉप-10 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे।
यूटीयू के तत्वाधान में होगा आयोजन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में ऑल इंडिया यूनीवर्सिटी इंटर जोनल रोहिंटन बारिया क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज ग्राउंड में 17 से 28 जनवरी तक होगा।
बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान यूटीयू के स्पोर्ट्स काउंसिल के अध्यक्ष डा. आरके सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में ईस्ट, वेस्ट, साउथ, नॉर्थ और सेंट्रल जोन की विजेता और उपविजेता टीमें प्रतिभाग करेंगी।
बीते साल टूर्नामेंट की विजेता जैन यूनीवर्सिटी और उपविजेता यूनीवर्सिटी ऑफ मुंबई की टीमें भी खिताब बचाने के लिए जूझेंगी। छह टीमों को सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है, जबकि पुणे और कलकत्ता, त्रिपुरा और इंदौर को प्री-क्वार्टर फाइनल से शुरुआत करनी होगी।
28 जनवरी को कसीगा स्कूल ग्राउंड में टूर्नामेंट का फाइनल खेला जाएगा। पत्रकार वार्ता में यूटीयू की असिस्टेंट डायरेक्टर स्पोर्ट्स शबाली गुरुंग, स्पोर्ट्स कॉर्डिनेटर महिम वर्मा आदि मौजूद थे।
ये टीमें दिखाएंगी दम
सेंट्रल जोन- उस्मानिया यूनीवर्सिटी हैदराबाद, देवी अहिल्या यूनीवर्सिटी इंदौरईस्ट जोन- त्रिपुरा यूनीवर्सिटी, यूनीवर्सिटी ऑफ कलकत्तावेस्ट जोन-यूनीवर्सिटी ऑफ मुंबई, यूनीवर्सिटी ऑफ पुणेनॉर्थ जोन- एमडीयू रोहतक, जीएनडीयू अमृतसरसाउथ जोन- एसआरएम यूनीवर्सिटी, जैन यूनीवर्सिटी