दून क्रिकेट एकेडमी ग्राउंड में सात अक्तूबर से ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।
टूर्नामेंट में दून सहित देश भर की करीब 32 टीमें प्रतिभाग करेंगी। विजेता टीम को 50 हजार और उपविजेता टीम को 25 हजार रुपए का इनाम मिलेगा। हरिद्वार रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में खालसा क्रिकेट एकेडमी के अध्यक्ष गौरव मनगानिया ने बताया कि टूर्नामेंट 27 अक्तूबर तक चलेगा। इसमें राज्य की 24 और बाहर की 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
देहरादून की टीमें
डोईवाला, पुरोहित क्रिकेट एकेडमी, आरआर पाल क्र्रिकेट एकेडमी, एशियन स्कूल ए और बी, खालसा क्रिकेट एकेडमी ए, बी और सी, आईटीएम, जेबीआईटी, ऐवरेक्स, दून वारियर्स, स्पोर्ट्स कालेज, दून स्ट्राइकर्स, एचबीके हाथीबड़कला, शिवालिक कालेज ऑफ इंजीनियरिंग, हिमालयन क्रिकेट एकेडमी, दून काउंटी, अलफतह, सचिवालय, दून कंबाइंड ए और बी, दून टाइगर।
अन्य टीमें
मेरठ, रुड़की, अमित उनियाल क्रिकेट एकेडमी चंडीगढ़, दिनेश मोंगिया क्रिकेट एकेडमी चंडीगढ़, एफसीआई दिल्ली, जयपुर, गाजियाबाद, मेहरा ब्वायज हिमाचल प्रदेश।