देशभर के जनसंपर्क और कम्यूनिकेशन प्रोफेशनल करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। 13 से 15 दिसंबर तक देशभर के जनसंपर्क एवं कम्युनिकेशन प्रोफेशनल्स का भव्य संगम देहरादून में देखने को मिलेगा। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) की 47वीं ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशंस कॉन्फ्रेंस में देशभर के प्रोफेशनल जुटेंगे।
पीआरएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक ने बताया कि यह जनसंपर्क क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी और प्रतिष्ठित वार्षिक कॉन्फ्रेंस है, जिसमें सरकारी विभागों, कारपोरेट, पीएसयू, अकादमिक संस्थानों और मीडिया जगत से बड़ी संख्या में प्रतिनिधि जुटेंगे।
कॉन्फ्रेंस की थीम विकसित भारत 2047: विकास भी, विरासत भी -एंपारिंग ग्रोथ, प्रिजर्विंग रूट्स होगी। 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। कॉन्फ्रेंस में मुख्य तौर पर 25 वर्ष का उत्तराखंड और आगे की दिशा, विकसित भारत 2047 में मीडिया और जनसंपर्क की भूमिका, वे फॉर्वर्ड -जीएसटी, टेक्नोलॉजी और पब्लिशिंग इंडस्ट्री, इंडो–रशियन पब्लिक रिलेशंस एंड मीडिया फोरम, साइबर क्राइम, मिसइन्फॉर्मेशन और एआई, मानव संसाधन, रणनीतिक मार्केटिंग और भारतीय मूल्य के सत्र होंगे।