अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रवक्ता मोहनदास संदिग्ध परिस्तिथियों में लापता हो गए। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात मुम्बई के लिये हरिद्वार से 1 बजकर 55 मिनट पर रवाना हुए थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं लग सका है।
रात से ही उनका मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहा है। कनखल पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गई है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महंत मोहनदास को तलाशने में पुलिस जुट गई है।