फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशनकार्ड की वजह से नहीं मिल रहा आयुष्मान योजना का लाभ तो ये खबर आपको देगी बड़ी राहत

Fri, 18 Oct 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

उत्तराखंड के सभी राशन कार्ड धारक जल्द ही अटल आयुष्मान योजना के दायरे में होंगे। सरकार आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड की कट ऑफ डेट को खत्म करने जा रही है।

विज्ञापन


अभी तक योजना में वर्ष 2015 से पहले के राशन कार्ड के आधार पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिस कारण प्रदेश के हजारों परिवार ऐसे हैं, जो पांच लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा से वंचित हैं। 

त्रिवेंद्र सरकार ने 25 दिसंबर को प्रदेश के 23 लाख से अधिक परिवारों के लिए अटल आयुष्मान योजना शुरू की। लेकिन योजना में गोल्डन कार्ड बनाने के लिए राशन कार्ड की कट ऑफ डेट की शर्त लगा दी। आयुष्मान योजना के सॉफ्टवेयर में वर्ष 2015 से पहले के बने राशन कार्ड का ही डाटा फीड किया गया।
विज्ञापन


जिन परिवारों के राशन कार्ड का ब्योरा सिस्टम है, उनके गोल्डन कार्ड तो बन रहे हैं। लेकिन, जिन परिवारों के राशन कार्ड इसके बाद बने हैं, वे मुफ्त इलाज का लाभ लेने के लिए गोल्डन कार्ड नहीं बन पा रहे हैं।

विज्ञापन

प्रदेश में 32.87 लाख लाभार्थियों के बने गोल्डन कार्ड

अब शासन स्तर पर सभी राशन कार्ड धारकों को योजना के दायरे में लाने के लिए प्रस्ताव किया जा रहा है। जल्द ही सरकार इस पर फैसला ले सकती है। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में अब तक 32.87 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं।

जिसमें प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 75 हजार 278 मरीजों का योजना में मुफ्त इलाज कराया गया। जिस पर सरकार ने 72.87 करोड़ की राशि व्यय की है। जबकि प्रदेश से बाहर के बड़े अस्पतालों में 430 मरीजों का इलाज किया गया। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए गए।

ये कोशिश की जा रही है, इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। अभी तक 2015 तक के राशन कार्ड के आधार पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे थे। अब सभी राशन कार्डों को इसमें शामिल किया जाएगा।
-अरूणेंद्र चौहान, अपर सचिव एवं सीईओ राज्य आयुष्मान मिशन 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें