अब शासन स्तर पर सभी राशन कार्ड धारकों को योजना के दायरे में लाने के लिए प्रस्ताव किया जा रहा है। जल्द ही सरकार इस पर फैसला ले सकती है। आयुष्मान योजना के तहत प्रदेश में अब तक 32.87 लाख लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बने हैं।
जिसमें प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 75 हजार 278 मरीजों का योजना में मुफ्त इलाज कराया गया। जिस पर सरकार ने 72.87 करोड़ की राशि व्यय की है। जबकि प्रदेश से बाहर के बड़े अस्पतालों में 430 मरीजों का इलाज किया गया। इस पर एक करोड़ रुपये खर्च किए गए।
ये कोशिश की जा रही है, इसका लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले। अभी तक 2015 तक के राशन कार्ड के आधार पर गोल्डन कार्ड बनाए जा रहे थे। अब सभी राशन कार्डों को इसमें शामिल किया जाएगा।
-अरूणेंद्र चौहान, अपर सचिव एवं सीईओ राज्य आयुष्मान मिशन