फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीशा ने जीती 200 मीटर दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रायपुर ब्लॉक की खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन विभिन्न स्पर्द्धाओं में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शुक्रवार को मुख्य अतिथि नीरज पंत, विशिष्ट अतिथि सुभाष चौहान, सतीश घिल्डियाल, मोनिका बम, रघुवीर सिंह पुंडीर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने सभी खिलाड़ियों से मैदान पर खेल भावना का परिचय देने की अपील की। प्रतियोगिता में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में लाडपुर संकुल की मैमुन पहले, बंजारावाला संकुल की आशिमा दूसरे व नागल संकुल की निशा तीसरे स्थान पर रहीं। 100 मी दौड़ बालिका वर्ग में सुभाष नगर माजरा की मुस्कान, बालक वर्ग में तनिष्क अखंडवाणी, 200 मी बालिका वर्ग में नेहरू ग्राम नालापानी की ममता, बालक वर्ग में बंजारावाला के साबिर और 200 मी बालिका वर्ग जूनियर स्तर में नागल हटनाला की अलीशा को पहला स्थान मिला। व्यायाम विशेष योग प्रदर्शन में जूनियर हाईस्कूल राजीव नगर प्रथम रहा। प्रतियोगिता का समापन आज होगा, जिसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतिमा पाठक, योगंबर प्रसाद बौठियाल, नीलिमा नेगी, राजेंद्र प्रसाद कोठियाल, सतीश सिंह, कांति रावत, नरेश रतूड़ी, चंद्रप्रकाश पाल, विनोद जायसवाल, सुभाष कुकरेती समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें