डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की गोद ली बेटी हनीप्रीत के विदेश भागने की आशंका से भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हैं। हनीप्रीत 25 अगस्त से लापता है और उसकी धरपकड़ के लिए हरियाणा पुलिस ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ है।
हरियाणा पुलिस को आशंका है कि हनीप्रीत विदेश भागने के लिए भारत-नेपाल सीमा का सहारा ले सकती है। इस लुक आउट नोटिस के चलते एसएसबी ने भी नेपाल बार्डर पर अलर्ट जारी किया है। इधर, चंपावत के एसपी रामचंद्र राजगुरु ने कहा कि वैसे तो उच्च अधिकारियों से कोई अलर्ट नहीं मिला है।