फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती: पुलिस को मिली खुफिया सूचना के बाद उत्तराखंड में जारी हुआ अलर्ट

Fri, 13 Apr 2018 11:41 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर शनिवार को रैली, सभाओं और बैठकों में दो अप्रैल को हुए बंद से भी ज्यादा संख्या में लोगों के जुटने की खुफिया सूचना है। इसके बाद एडीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने पुलिसकर्मियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं और प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन


पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए एडीजी कानून-व्यवस्था अशोक कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर इकट्ठा हुए थे। इसके बाद आंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की खुफिया सूचना मिली है।

इसके चलते ऐहतियातन अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान पुलिस टीम सोशल मीडिया समेत अन्य माध्यमों से भड़काऊ बयानबाजी करने वालों पर विशेष निगरानी रखेगी। साथ ही कार्यक्रमों की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
विज्ञापन


दो अप्रैल को जिन स्थानों पर हिंसा हुई थी वहां विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। हरिद्वार, रुड़की और ऊधमसिंह नगर में जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें