फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम रहीम फैसले के बाद फैली हिंसा के बीच उत्तराखंड में अलर्ट, डेरा समर्थकों पर पुलिस की खुफिया नजर

Sat, 26 Aug 2017 01:08 AM IST
 ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
यौन शोषण के मामले में बाबा राम रहीम को दोषी करार देने के बाद कई राज्यों में हिंसा के मद्देनजर उत्तराखंड में भी पुलिस सतर्कता बढ़ा दी गई है। डेरा समर्थकों की निगरानी कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है।
विज्ञापन


देहरादून में 17 समर्थक चिहिंत किए गए है। वैसे तो डेरा सच्चा सौदा को जिले में कोई आश्रम नहीं है, लेकिन कांवली रोड स्थित चर्चा घर पर पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। समर्थकों ने पुलिस अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाने में सहयोग का भरोसा दिया है। 

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में हुई हिंसा के बाद उत्तराखंड पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूडी ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। यदि कोई शांति भंग करने की कोशिश करे तो उससे सख्ती से निपटा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

​इसी परिपेक्ष्य में एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने हेतु तैयार रहने को कहा है। सीमाआें पर पुलिस सक्रियता बढ़ा दी गई। शहर के कांवली रोड स्थित चर्चा घर पर खास नजर रखी जा रही है, क्याेंकि यहां ही पर डेरा समर्थकाें के एकत्र होने की उम्मीद है।

स्थानीय अभिसूचना इकाई ने डेरा समर्थकाें की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ा दी है। सूत्रों का कहना है कि देहरादून के करीब 17 समर्थकाें को चिंहित किया गया है। इन समर्थकाें से बात कर कानून व्यवस्था में सहयोग के लिए कहा गया है। एसएसपी ने बताया कि डेरा समर्थकाें को विश्वास में लिया गया है। साफ बता दिया गया है कि कानून व्यवस्था बिगाडने का प्रयास किया गया तो सख्ती से कार्रवाई होगी। 

वहीं हरिद्वार में भी रेड अलर्ट जारी क‌िया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है। पंजाब हरियाणा के पुलिस अधिकारियों से भी संपर्क साधा गया है। सहारनपुर पुलिस भी लगातार संपर्क में है। जिलेभर में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण कर मॉनीटरिंग करते रहे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें