फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद कुंभनगरी हरिद्वार में अलर्ट, पुलिस चेकिंग में जुटी

Fri, 19 Feb 2021 08:07 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार

सार

  • हरकी पैड़ी समेत जिलेभर में चलाया गया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
हरिद्वार में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर में आतंकी हमले के बाद हरिद्वार जिले में अलर्ट जारी कर चेकिंग अभियान चलाया गया। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों व कुंभ मेला क्षेत्र में चेकिंग की गई। संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 

विज्ञापन


शुक्रवार को करीब दो बजे श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद जिला पुलिस अलर्ट हो गई। हरकी पैड़ी चौकी प्रभारी अरविंद रतूड़ी ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां पर लोगों के बैगों की तलाशी ली गई। इसके साथ ही घाटों पर जाकर जो सामान रखा था उसके बारे में पूछताछ की गई।

वहीं रेलवे स्टेशन पर जीआरपी व आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग की। इसके अलावा डॉग स्क्वायड ने भी प्लेटफार्मों पर चेकिंग की। वहीं थाना प्रभारियों ने अपने क्षेत्र में आने वाले होटलों, लॉज व धर्मशालाओं में चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस ने बताया कि कुंभ को लेकर पुलिस रोजाना चेकिंग अभियान चला रही है। इसके साथ ही संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन

आतंकी हमले में दो जवान शहीद

बता दें कि शुक्रवार को श्रीनगर के बारजुल्ला इलाके में आतंकियों ने पुलिस की टीम पर हमला किया। आतंकियों की ओर से की गई फायरिंग में पुलिस के दो जवान घायल हुए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान दोनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सामने आया कि लश्कर के एक आतंकी ने इस हमले को उस वक्त अंजाम दिया जब जवान एक दुकान के बाहर खड़े था।

आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन टीआरएफ ने ली है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। बता दें कि 72 घंटे के अंदर आतंकियों ने श्रीनगर में दूसरी नापाक हरकत की है। इससे पहले विदेशी राजनयिकों के जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन शहर के सोनवार क्षेत्र में हमला किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें