जामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई कार्रवाई के विरोध में कश्मीरी छात्र भी उतर आए हैं। सोमवार को छात्रों ने पुलिस के खिलाफ गांधी पार्क में प्रदर्शन किया।
दून के विभिन्न संस्थानों में पढ़ रहे कश्मीरी छात्र सोमवार को गांधी पार्क में एकत्र हुए। उन्हें स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने सहयोग दिया। उसके बाद उन्होंने गांधी पार्क में ‘हमें न्याय चाहिए’, ‘दिल्ली पुलिस होश में आओ’ के नारे लगाए।
कश्मीरी छात्रों की एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खुलेहामी ने कहा कि वह दिल्ली पुलिस के एक्शन का विरोध करते हैं। दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की है। वह इसका विरोध जारी रखेंगे। इस मौके पर कई कश्मीरी छात्र मौजूद रहे।