फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: तेज बारिश के बाद अलर्ट जारी, झुग्गी-झोपड़ियों को हटाने के निर्देश

Tue, 11 Jul 2017 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग की ओर से दो दिन की बारिश की चेतावनी के बाद प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया था। सोमवार शाम को तेज बारिश पड़ते ही जिला प्रशासन के आपदा कंट्रोल रूम में घरों में पानी घुसने की शिकायत पहुंचने लगी थी, हालांकि देर रात तक रिस्पना और बिंदाल नदी के आसपास के लोगों को किसी तरह का भी नुकसान होने की कोई जानकारी यहां नहीं पहुंची थी। 
विज्ञापन


मौसम विभाग की चेतावनी के साथ ही जिलाधिकारी एसए मुरूगेशन ने जिला आपदा कंट्रोल रूम और संबंधित अधिकारियों को सचेत रहने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रिस्पना-बिंदाल के पास बसे लोगों को वहां से हटने को कहा गया।

आपदा कंट्रोल रूम की ओर से सिंचाई विभाग को नदी-नालों के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने को कहा गया। हालांकि तेज बारिश में लोग खुद भी कुछ समय के लिए वहां से हट गए।
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से पल-पल का अपडेट दिया जाता रहा। एडीएम वित्त एवं सचिव ने बताया कि आपदा कंट्रोल रूम के पास तेज बारिश में दो शिकायतें पहुंची थी। नदी-नालों के आसपास की कोई शिकायत नहीं थी। वहीं बिंदाल पुल के पास पानी बढ़ने पर कार बहकर आई। जिसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


ये पहुंची शिकायतें
मसूरी के पास स्थित सुआखोली में पानी भरने पर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई
रायपुर के पास विष्णु कॉलोनी में घरों में जलभराव होने पर लोगों ने शिकायत दर्ज कराई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें