पिता अपने चार नाबालिग बच्चों को छोड़कर भाग गया। बच्चों ने पेट भरने के लिए भीख मांगनी शुरु कर दी। इसके बादक जब वे पुलिस की पुलिस की पकड़ में आए तो आपबीती सुनाकर रोते रहे।
कलियर थाना पुलिस ने दरगाह क्षेत्र में चेकिंग के दौरान भीख मांग रहे चार नाबालिग बच्चों को पकड़कर चाइल्ड हेल्प लाइन हरिद्वार भेज दिया। वहां से बच्चों को देहरादून शिशु निकेतन ले जाया जाएगा।
पुलिस के अनुसार बच्चों को उनका पिता दस दिन पहले दरगाह में भीख मांगने के लिए छोड़ गया है। थाना प्रभारी देवराज शर्मा, एएसआई कौशल भाकुनी, कांस्टेबल रविंद्र राणा, अजित तोमर चेकिंग कर रहे थे।