फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार: बारिश से उफान पर गंगा और सोलानी नदी, जलस्तर बढ़ने पर प्रशासन ने जारी किया अर्लट

Mon, 11 Jun 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लक्सर
विज्ञापन
ganga
विज्ञापन

प्री-मानसून के चलते शनिवार को हुई भारी बारिश से गंगा और सोलानी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। खानपुर के बालावाली क्षेत्र में नदी का जल स्तर तटबंध को छूकर बहने लग गया है। इसे देखते हुए एसडीएम ने बाढ़ राहत चौकियों का निरीक्षण किया। साथ ही तहसीलदार ने बालावाली क्षेत्र के गांव में डेरा डाल दिया है।

विज्ञापन


एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने रविवार को लक्सर व खानपुर क्षेत्र में तटीय इलाकों में भ्रमण कर नदियों के जलस्तर व तटबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही गोवर्धनपुर, रायसी, माडाबेला व भिक्कमपुर में बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को 24 घंटे ड्यूटी पर रहने और नियमित अंतराल पर पानी की स्थिति की जानकारी तहसील स्थित कंट्रोल रूम को देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत होने पर वह तत्काल तहसील अधिकारियों से संपर्क करें। तहसीलदार गोपाल सिंह को बालावाली क्षेत्र में कैंप करने के लिए कहा गया है।

Trending Videos
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने किया तटबंध का निरीक्षण

ganga
गंगा का जलस्तर बढ़ते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों की भी कुंभकरणी नींद टूट गई। सिंचाई विभाग के अनिल कुमार ने रविवार को ग्राम प्रधान रविपाल सैनी के साथ गंगा के तटबंधों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने उन्हें समय रहते तटबंधों की मरम्मत करने की मांग की।

ग्राम प्रधान रविपाल सैनी व ग्रामीणों ने अनिल कुमार को बताया कि यदि जल्द उनके गांव के निकट तटबंध को ठीक नहीं किया तो एक बार फिर ग्रामीणों को बाढ़ का सामना करना पड़ेगा। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने मरम्मत कार्य जल्द शुरू करने का भरोसा ग्रामीणों को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें