फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar Garhwal: दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाला, सीमाओं पर बढ़ाई गई चौकसी

Wed, 12 Nov 2025 12:55 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
विज्ञापन
श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिल्ली में हुए बम ब्लास्ट के बाद से सभी जगह अलर्ट है। श्रीनगर गढ़वाल में पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला। नगर के विभिन्न मार्गों से निकला गया मार्च। दिल्ली में हुए धमाकों के बाद पुलिस मुख्यालय ने अलर्ट जारी रखा है। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। एडीजी कानून व्यवस्था डॉ. वी मुरुगेशन ने सभी जिलों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन चेकिंग के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल और कुमाऊं रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने अन्य दिशा निर्देश भी दिए।


ये भी पढ़ें...Delhi Blast:  आतंकियों के कदमों के निशां का पीछा कर उत्तराखंड भी पहुंचती रहीं एजेंसियां, पकड़े गए संदिग्ध आतंकी

विज्ञापन
विज्ञापन


एडीजी कानून व्यवस्था ने बताया कि धमाकों के बाद पुलिस लगातार उत्तर प्रदेश एटीएस और दिल्ली पुलिस के संपर्क में है। इसके साथ ही अन्य सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ भी समन्वय बनाया जा रहा है। हिमाचल बॉर्डर और सहारनपुर बॉर्डर पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। इन राज्यों के अधिकारियों से हर घंटे जानकारी साझा की जा रही है। इसके साथ ही नेपाल सीमा पर भी एसएसबी के साथ समन्वय बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें