फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अधिवक्ताओं का विरोध-प्रदर्शन जारी, आज से काम भी ठप रखने का लिया निर्णय, तीन घंटे तक जाम सड़क

Wed, 12 Nov 2025 12:36 PM IST
रेनू सकलानी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

राजधानी दून में अधिवक्ताओं का धरना जारी है। बार एसोसिएशन ने आज से काम भी ठप रखने का निर्णय लिया है। अधिवक्ता रैन बसेरा प्रस्ताव रद्द करके चैंबर के लिए भूमि देने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
देहरादून के वकीलों का धरना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरानी जिला जज अदालत के सिविल परिसर में रैन बसेरा बनाए जाने के प्रस्ताव के खिलाफ जिले के अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को हरिद्वार रोड दो घंटे जाम रखी। वहीं आज बुधवार को तीन घंटे चक्का जाम किया।

बार एसोसिएशन देहरादून की ओर से कहा गया है कि जब तक प्रशासन उन्हें अनसुना करता रहेगा वह प्रदर्शन का समय बढ़ाते रहेंगे। प्रदर्शन के चलते अब कामकाज भी ठप रखने का फैसला लिया गया है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने कहा कि प्रदर्शन के चलते दोपहर 1:30 बजे तक बस्ते, टाइपिंग, स्टांप बिक्री समेत अन्य कार्य पूरी तरह बंद रहेंगे।

विज्ञापन


वकीलों की मांग है कि रैन बसेरा का प्रस्ताव रद्द करके उसी जगह चेंबर निर्माण के लिए भूमि दी जाए। इस मांग के साथ सैकड़ों वकीलों ने हरिद्वार रोड पर सुबह करीब 10:30 से 12:30 बजे तक चक्का जाम रखा जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित रही।

ये भी पढे़ं...दिल्ली ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में अलर्ट जारी: सीमाओं पर बढ़ाई चौकसी, डॉग स्क्वॉड के साथ चेकिंग के निर्देश

पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा। बड़ी संख्या में वकील सड़क पर बैठे थे जिन्हें कई वकील नेताओं ने संबोधित किया। बार एसोसिएशन के सचिव राजबीर बिष्ट ने कहा कि सांकेतिक धरना-प्रदर्शन का समय लगातार बढ़ाया जा रहा है। पहले दिन एक घंटे, दूसरे दिन दो घंटे और तीसरे दिन तीन घंटे चक्का जाम रखा जाएगा। दूसरे दिन के प्रदर्शन में उनसे किसी प्रशासनिक अधिकारी ने संपर्क नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें