फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया 2019: सात मई को ग्रहों का संयोग, ये मुहूर्त है बेहद शुभ, सोने की खरीदारी होगी लाभकारी

Mon, 06 May 2019 11:05 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
फाइल फोटो
हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया मनाई जाती है। इस साल अक्षय तृतीया मंगलवार को है। इस बार अक्षय तृतीया पर 16 साल बाद ग्रहों के शुभ संयोग भी बन रहे हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया पर शुभ मुहूर्त में सोने की खरीदारी लाभकारी होती है।
विज्ञापन

2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
पंडित विष्णु प्रसाद भट्ट ने बताया कि अक्षय तृतीया पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5:40 से 12: 17 बजे तक है। सोने की खरीदारी का शुभ मुहूर्त शाम 6 :26 से लेकर रात 11:47 बजे तक है। भट्ट ने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी की पूजा करने और सोने की खरीदारी करने से घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती।
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
इस साल अक्षय तृतीया पर ग्रहों का विशेष संयोग बन रहा है। इससे पहले साल 2003 में ऐसा अद्भुत संयोग बना था। इस बार अक्षय तृतीया के दिन चार ग्रह सूर्य, शुक्र, राहू और चंद्र अपनी उच्च राशि में गोचर करेंगे। जो प्रत्येक व्यक्ति के लिए लाभकारी होगा।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर
सराफा मंडल के अध्यक्ष सुनील मैसोन ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने, चांदी समेत हीरे के आभूषणों की खरीदारी के लिए लोगों ने एडवांस बुकिंग कराई है। रविवार को 10 ग्राम (एक तोला) सोने की कीमत 30450 रुपये थी। उधर पलटन बाजार में सोने की खरीदारी और बुकिंग के लिए सोने की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
धर्मपुर निवासी लक्ष्मी बिष्ट ने बताया कि वह अक्षय तृतीया के लिए सोने के सिक्के और चांदी के कुछ आभूषणों की बुकिंग कराने आई हैं। यमुना कॉलोनी निवासी परिवार संग आए दीपक सेमवाल ने कहा कि वह हर साल अक्षय तृतीया पर सोना खरीदते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
अक्षय तृतीया से कई मान्यताएं भी हैं। मान्यता है कि अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जयंती के रूप में भी मनायी जाती है। इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम के अलावा विष्णु के नर और नारायण अवतार की भी मान्यता है। अक्षय तृतीया के दिन चावल, नमक, घी, चीनी, सब्जी, फल, इमली और वस्त्र का दान करना अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें