फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दून में हुआ दंगल, युवा पहलवानों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Iअखाड़ा शेरान समिति (रजि.) की ओर से रविवार को परेड ग्राउंड स्थित अखाड़े में दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब से आए पहलवानों ने भाग लिया। इस दौरान पहलवानों ने शानदार दांव-पेंच दिखाए। लगभग दो दर्जन कुश्तियां कराई गईं। वहीं समिति के प्रधान तिलक राज ने बताया कि इस पारम्परिक खेल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को कुश्ती जैसे खेलों से जोड़ना और उन्हें नशे की प्रवृत्ति से दूर रखना है। हमारा संगठन इस प्राचीन खेल को जीवित रखने और युवा पीढ़ी को सही दिशा देने का प्रयास लगातार करता रहेगा। दंगल में चकित पहलवान, शुभम पहलवान, प्रिंस, बाबू, इलमचंद, अहमद, और जावेद जैसे पहलवानों ने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। दंगल के दौरान संरक्षक देवेंद्र बजाज, महामंत्री केशव सेमवाल, सचिव बॉबी, हेमंत बुटोला, गोपाल, चंदन सिंह, रिंकू सहित कई लोग उपस्थित रहे।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें