फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में छह जगह विस्फोट कर दहलाने का था प्लान

Fri, 22 Jan 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की से आतंकी साजिश के आरोप में दबोचे गए चारों युवकों की प्लानिंग उत्तराखंड में छह जगह विस्फोट करने की थी। ये प्लान असफल होने पर प्लान बी भी तैयार था। इसके तहत इनका दूसरा मिशन अर्द्धकुंभ क्ष्रेत्र में भगदड़ मचाने का था, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग हताहत हों।
विज्ञापन


इस क्षेत्र में विस्फोट का मकसद जहां ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचाना था, वहीं इस घटना से पूरे देश में सांप्रदायिक दंगा भड़काने का था। सूत्रों की मानें तो चारों युवकों से हुई पूछताछ में खुफिया एजेंसियों को यह अहम जानकारी मिली है।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  हरिद्वार समेत उत्तराखंड आईएस के निशाने पर था। ये खुलासा अखलाकुर्रहमान और उसके मोड्यूल के सदस्यों ने किया है। अधिकारी ने बताया कि आतंकियों के कब्जे से करीब दो किलो बारूद बरामद किया गया है। कुछ वीडियो भी बरामद हुई हैं, जिसमें बम बनाने के तरीके बताए गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सीरिया से मिली थी घर में बम तैयार करने की जानकारी

जानकारी मिली है कि आतंकी करीब दो किलो बारूद के साथ प्रदेश में आधा दर्जन जगहों पर तबाही फैलाना चाहते थे। अखलाक से पूछताछ में पता चला है कि सीरिया में उसकी आईएस के आका से फेसबुक पर बात होती थी।

आका ने उसे बताया था कि बम धमाकों के लिए विस्फोटक कहां से मिलेगा और नहीं मिलने की सूरत में घर पर विस्फोटक कैसे तैयार करना होगा। लेकिन जब विस्फोटक नहीं मिला तो वैकल्पिक व्यवस्था करके इन्होंने दो किलो विस्फोटक जमा कर लिया था।

आईएस के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी पुलिस
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रहमान मोड्यूल का तो पर्दाफाश हो गया है, लेकिन आईएस का ये नेटवर्क काफी बड़ा है। इस मोड्यूल से एक दूसरा मोड्यूल जुड़ा हुआ है। दोनों मोड्यूल में करीब आठ से दस सदस्य हैं। जो आईएस के खतरनाक आतंकी बन चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें