योगी को उत्तराखंड बुलाने की दी नसीहत
बंटोगे तो कटोगे नारे पर अखिलेश ने कहा, भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है। इस नारे का भाजपा में भी विरोध हो रहा है। कई लोगों ने इस नारे से किनारा कर लिया है। इस नारे को ठीक करने के लिए सुझाव दे रहे हैं। सवाल पूछने वाले पत्रकारों से कहा, यदि उन्हें यह नारा ज्यादा प्रिय लग रहा तो नारा देने वाले को वह उत्तराखंड बुला लें। कहा, जब उत्तराखंड राज्य का गठन हुआ था तो वे भी सदन में थे।
उस समय नेताजी मुलायम सिंह यादव ने यहां के विकास के लिए विशेष पैकेज देने की मांग सदन में रखी थी। कहा, एनडी तिवारी उस समय उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने और उनके कार्यकाल में उत्तराखंड में औद्योगिक विकास हुआ। उसके बाद पंतनगर और हरिद्वार की सब इंडस्ट्री खत्म होती चली गईं। जिस लक्ष्य से उत्तराखंड को बनाया गया था कि यहां के लोगों को खुशहाली मिलेगी। उद्योग लगेंगे तो नौजवानों को नौकरी मिलेगी, कारोबार बढ़ेगा। वह लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
ये भी पढ़ें...Dehradun: देहरादून के सिनर्जी अस्पताल में भर्ती हुए स्वामी रामभद्राचार्य, सांस लेने में हो रही तकलीफ
ये रहे मौजूद
सपा प्रदेश अध्यक्ष शंभू प्रसाद नौटियाल, डाॅ. सत्यनारायण सचान, चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, डाॅ. राजेंद्र पराशर, श्रवण शंखधर, लवदत्ता आदि।