फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन्ना की तारीफ करने वालों को हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने दिया करारा जवाब

Mon, 07 May 2018 09:01 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
राजू श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शनिवार को तीर्थनगरी पहुंचे हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने जिन्ना की तारीफ करने वालों को करारा जवाब दे डाला।

विज्ञापन


इससे पहले राजू श्रीवास्तव ने यहां मठ-मंदिरों के दर्शन किए और गंगा में राफ्टिंग का जमकर लुत्फ उठाया। ‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी की वादियों में आकर मन को शांति की अनुभूति मिलती है। उनका एक कॉमेडी सीरियल राजू हाजिर हो जल्द प्रसारित होगा।

बकौल राजू उत्तराखंड आने का मुख्य उद्देश्य मसूरी स्थित आईएएस एकेडमी में बीती तीन मई को आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करना रहा। ऋषिकेश निवासी पुराने परिचित मित्र साहिल जौहर ने उन्हें अपने घर आने का न्यौता दिया, तो तीर्थनगरी आने का सौभाग्य भी प्राप्त हो गया। 
विज्ञापन


हास्य कलाकार ने श्रीवास्तव ने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में जिन्ना की तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि जिन्ना ने भारत का विभाजन कराया था। उनकी तारीफ करने लोगों को हिंदुस्तानी कहलाने का कोई अधिकार नहीं है। लिहाजा उन्हें देश छोड़ देना चाहिए। 

Trending Videos
विज्ञापन

अब तक लगभग 3300 इवेंट कर चुके हैं राजू श्रीवास्तव 

राजू श्रीवास्तव
उन्होंने शनिवार को तीर्थनगर में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। राजू श्रीवास्तव रविवार सुबह मुंबई के लिए रवाना होंगे। राजू श्रीवास्तव ने बताया कि वह अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते हैं। 

बताया कि उनके पिता भी हास्य कलाकार थे, लिहाजा बचपन में उनके द्वारा डायरी में लिखे गए हास्यप्रद शब्दों को छिपकर पढ़ा करता था और स्कूल में छोटे- छोटे कार्यक्रमों में प्रस्तुत किया करता था। वह वर्ष 1982 में कानपुर से मुंबई चले गए, जहां काफी संघर्ष के बाद यह मुकाम हासिल किया।

उन्होंने बताया कि हास्य कला के क्षेत्र में आने के बाद से वह अब तक लगभग 3300 इवेंट कर चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें