फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद बढ़ी सीमा पर तैनात बेटों के परिवार की चिंता, ऐसा है माहौल

Thu, 28 Feb 2019 10:19 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
indian army - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

पीओके में एयर स्ट्राइक के बाद उन परिवारों की चिंताएं भी बढ़ गईं जिनके अपने सीमा पर तैनात हैं। कोई मां अपने बेटे को फोन लगा रही थी तो किसी ने अपने पति की कुशलक्षेम जानी। एक बार बात कर जब मन नहीं भरा तो कई कई बार फोन कर सीमा के हालात के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर निवासी शक्ति देवी यहां अकेली रहती हैं। उनका 22 वर्षीय बेटा सुशांत पुलवामा में तैनात है। उन्होंने सोमवार शाम बेटे से बात की थी। मंगलवार को जैसे ही उन्होंने आतंकियों पर हवाई हमले की बात सुनी तो बेटे को फोन लगाना चाहा, लेकिन फोन नहीं लग सका। इस पर वे चिंतित हो गईं। उन्होंने कहा कि वे हर रोज शाम को बेटे से बात करती हैं। बेटा ही उन्हें फोन करता है। अब शाम को ही हालात के बारे में पता चल पाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान अगर इस बात से भी नहीं समझा तो कभी नहीं सुधरेगा

indian army
आतंकियों पर हमले की बात पर वे कहती हैं कि पाकिस्तान अगर इस बात से भी नहीं समझा तो कभी नहीं सुधरेगा। अच्छा होगा कि वह इस बात से सबक ले और अपनी हरकतों से बाज आए। इसी तरह गढ़ी कैंट निवासी सुमनलता के पति उरी में तैनात हैं।

सुमनलता कहती हैं कि पति को अगले महीने छुट्टी आना था, लेकिन अब सुन रहे हैं कि छुट्टियां नहीं मिलेंगी। हर रोज शाम को उनसे बात होती है। सोमवार रात को भी उनसे बात हुई थी। उन्होंने इस बारे में कोई बात नहीं कही थी। फिर पता चला कि कार्रवाई तो तड़के साढ़े तीन बजे हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें